Powered By Blogger

सोमवार, 20 सितंबर 2010

पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माँ नन्दा देवी
उत्तराखण्ड में नन्दा देवी पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल है जहाँ नन्दा ना केवल सुपूजित देवी है बल्कि आनन्द देने वाली कत्यूरों की कुलदेवी भी है। यह उत्सव भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट, भवाली, चमोली एवं गोपेश्वर में आयोजित होता है तथा कोट की माई में भी यह होता है। इसी तरह नन्दा से जुड़ी नन्दा जात उत्तराखण्ड में प्रत्येक 12 वर्षों में नौटी तथा गोपेश्वर के मध्य आयोजित होती है।
राजा बाज बहादुर चन्द्र (सन् 1638-1678) ने एक बार गढ़वाल के बधानगढ़ व लोहनागढ़ पर चढ़ाई की तथा जूनागढ़ का किला जीता। यहाँ से वे नन्दा को मय टहलुओं के अल्मोड़ा ले आये तथा मल्ला महल में स्थापित किया। बाजबहादुर चंद के पुत्र उद्योतचन्द्र द्वारा 1680 में अल्मोड़े का वर्तमान मंदिर बनाया गया तथा 1699 में राजा ज्ञानचन्द्र के द्वारा मूर्ति स्थापित की गयी जिसे वर्तमान स्थल पर कमिशन ट्रेल (1815-1841) ने उद्योतचंदेश्वर मंदिर परिसर में रखा।
रणचण्डी नन्दा का मूल निवास हिम शिखर नन्दा देवी ही है। इसी से नन्दाकिनी नदी निकलती है तथा नन्दाकोट पर्वत इसका दरबार है। जब से मनुष्य इस पृथ्वी पर अवतरित हुआ तभी से वह पेड़ पौधों पर निर्भर रहा है। लोक जीवन, रीति-रिवाज, पेड़-पोधों एवं मनुष्यों का आपसी संबंध ही लोक वनस्पति विज्ञान है। लोक साहित्य में उस क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियाँ होती है जैसे कुमाऊँनी के पर्वों में त्यौहारों, जात्राओं, व्रतों, सांस्कृतिक समारोह, संस्कारों, धार्मिक अनुष्ठानों में भी प्रकृति, वनस्पति व पेड़-पौधों के रूप में उस स्थान की संस्कृति, जलवायु तथा परम्परायें दर्शाती रहती हैं। न्यौली, चाँचरी में प्रकृति का वर्णन है तो सोलह संस्कारों में विशेष वनस्पतियाँ प्रयोग में लायी जाती हैं। किसी क्षेत्र विशेष में निवास करने वाला मानव समूह अपने क्रिया कलापों को वहाँ के पर्यावरण के अनुसार ही न सिर्फ निर्धारित करता है बल्कि विकसित भी करता है। ये क्रिया कला ही एक विशिष्ट सांस्कृतिक स्वरूप की संरचना करते हैं। संस्कृति में ही जीव जन्तुओं तथा वनस्पतियों की पूजा का विधान है।
पर्यावरणीय क्रम में माँ नन्दा देवी महोत्सव का प्रारम्भ मूर्ति निर्माण से होता है जिसके लिए दो कदली वृक्ष गाँवों से लाये जाते हैं कदली ;डनें चंतंकपेपंबंद्ध आधार क्रम है जिसमें बाँस ;ठंउइनें ेचण्द्ध की खपच्चियाँ प्रयुक्त की जाती हैं तथा रूई ;ळवेेलचपनउ ंतइवतमनउद्ध की पैंडिंग की जाती है तथा पीले वस्त्रों ;ळवेेलचपनउ इंतइमकमदेमद्ध कपास को सिया जाता है और रंगों से भव्यता तथा आभूषण से श्रृंगार किया जाता है तथा इन दोनों मूर्तियों को पाती ;।तजमउपेपं अनसहंतपेद्ध के कुशन में रखा जाता है तथा डहेलिया ;क्ंीसपंद्ध के पुष्प माला से डोला सजाया जाता है और मंत्रोच्चार से प्राण प्रतिष्ठा की जाती है और डोला भ्रमण के साथ विदाई की जाती है।
प्रकृति की वनस्पतियों में कदली पवित्र है तथा भगवान विष्णु का प्रतीक एवं लक्ष्मी का वास तथा इसका फल नैवेध है। बाँस को शुद्ध माना गया है तथा इसके कई प्रयोग हैं। रूई जो शुद्ध है तथा कपड़ा इसी से बनता है जबकि पाती अर्थात् पवित्र पत्तियों वाला औषधीय पौधा है तथा पूजा पात्रों में प्रयुक्त किया जाता है। इस प्रकार हम प्रकृति के विभिन्न रूपों की वनस्पतियों को प्राण रूप देकर पूजते हैं तथा इन्हें जल में विदा करते हैं क्योंकि ये गलनशील है। इसमें भी महत्वपूर्ण बिन्दु यह है कि श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा जब पंचमी के रोज कदली के वृक्ष लाये जाते हैं उसी गाँव में 21 फलदार पौधे जलवायु अनुकूल लगाये जाते हैं जो जनचेतना का परिचायक है कि पर्यावरण संरक्षित रखना है।
चाहे गढ़वाल की मैती परम्परा हो चाहे चिपको या नवम्पत्ति द्वारा पौधारोपण या बच्चे के नामकरण पर पौध रोपण ये प्रकृति के पर्यावरण पर मानवीय दृष्टिकोण दर्शाते हैं। श्री नन्दा देवी महोत्सव में लाल वस्त्रों का अधिक प्रयोग होता है जो प्रेम, उत्साह, प्रसन्नता, वीरता एवं आभा का प्रतीक है जो बरसात के मौसम के पश्चात मानव को उत्साहित करते हैं जबकि सफेद रंग के झण्डे का अर्थ है पवित्रता, स्पष्टता, स्वच्छता, शान्ति तथा एकता। नैनीताल में यह 1903 से स्व0 मोती राम साह द्वारा आरम्भ किया गया तथा 1926 से श्री राम सेवक सभा इसे कराती है। 1992 से वृक्षारोपण का कार्य प्रारम्भ किया गया।
उत्तराखण्ड की संस्कृति संरक्षण व संवर्धन नीति का मिश्रण है जिसमें उसने पर्यावरण के साथ मधुर संबंध रखकर अपने आपको पर्यावरण का एक घटक माना है ना कि पर्यावरण को अपने उपभोग का घटक। इसीलिए पर्यावरण का उपयोग स्नेह व सम्मान से किया जाता है किन्तु वर्तमान में विकास समाज की आवश्यकता है ऐसे में परिवर्तन निश्चित है तथा संस्कृति का स्वाभाविक रूप से उसके परम्परागत क्रिया कलापों व परिवर्धन होना निश्चित है किन्तु पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए।

डॉ0 ललित तिवारी
उपाचार्य, वनस्पति विज्ञान
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल

शनिवार, 18 सितंबर 2010

गरीबी उसे निगल गई
आफिस के गेट से फोन आया था। गेट पर पहुंचा तो पता चला कि गार्ड राजेंद्र गोस्वमी की बेटी की तबियत खराब है। राजेंद्र की आंखें डबडबाई हुई थीं। वह कुछ भी बोलने में असमर्थ था। साथ में ही काम करने वाले विजेंद्र जी ने मुझसे कहा कि राजीव तुम इसे अस्पताल छोड़ दो इसकी बच्ची की तबियत खराब है। मैं तैयार हो गया और सोचा कि अस्पताल छोड़ते हुए घर की ओर निकल लूंगा। इसके बाद हम सीधे गोस्वामी के घर चले गए और उसकी बच्ची को ले आए। बच्ची बहुत समझदार थी चुपचाप वह हमारे साथ बाइक पर बैठ गई। मुझे पता नहीं था कि घर से यह उसकी अंतिम यात्रा है और इसका चालक मैं हूं। अस्पताल पहुंचने पर मासूम अंजू की पीड़ा और एक गरीब बाप की बेवसी का अंदाजा मुझे हुआ। दुर्योग से आज मैं भी बिना पर्स लिए ही आफिस चला गया था। गोस्वामी के पास भी पैसे नहीं थे। अंजू इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हो चुकी थी। चिकित्सक देख रहे थे और दवाएं लिखने का सिलसिला शुरू हो चुका था। सबसे पहले पर्चा बनाना पड़ा और मेरी जेब में पांच रूपये तक नहीं थे। गोस्वामी से मैंने किसी तरह हिम्मत कर पांच रूपये मांगे। पर्चा बन गया। इसके बाद डाक्टर साहब ने दवा लिखी। अब फिर पैसे की जरूरत थी। गोस्वामी से मैंने फिर पैसे मांगे तो उसने अपनी पूरी जेब खाली कर ढाई सौ रूपये निकाले। यह रूपये भी एक बार की ही दवा में खर्च हो गए। इसके बाद डाक्टर ने कुछ इंजेक्शन लिख दिए इनकी कीमत करीब 694 रूपये थी। अब धर्मसंकट यह था कि मैं गोस्वामी से पैसे नहीं मांग सकता था। स्थिति यह थी मैं पैसे लेने घर नहीं जा सकता था। मैंने कार्यालय में ही अपने एक मित्र को फोन कर बुलाया और हजार रूपये लाने की बात कही। इसके बाद में बीस मिनट तक इमरजेंसी वार्ड के बाहर ही अपने इस कथित मित्र का इंतजार करता रहा पर वह नहीं आया। इस बीच गोस्वामी बड़ी तेजी से बाहर निकलकर आया और बोला पांडेजी जल्दी दवा ले आओ। मैं बिना कुछ सोचे दवा की दुकान की और दौड़ा और पर्चा दुकानदार को थमा दिया। दवा का बिल बनने तक मैंने उसे पैसे न होने की बात नहीं बताई। दवा का बिल बन चुका था। अब दुकानदार के आगे गिड़गिड़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। मैंने उसे अपना परिचय दिया तो वह मुझसे मेरा प्रेस कार्ड मांगने लगा। कार्ड पर्स के साथ ही घर छूट गया था। अब मेरे पास दो विकल्प थे एक मेरी गाड़ी की चाबी और दूसरा मेरा मोबाइल मैंने दोनों ही चीज दुकानदार की ओर बढ़ा दीं। मैं बोला आप दवा दे दीजिए आपके पैसे सुबह मिल जाएंगे। तब तक आप इसमें से जो चाहें वह रख लें। दुकानदार ने मानवीयता का परिचय देते हुए मेरा फोन नंबर लिया और मुझको दवाएं उधार दे दीं। इसके बाद मैं करीब दो हजार रूपये की दवाएं और उधार लेकर आया। गोस्वामी की घबराहट कम नहीं हुई थी। इसी बीच एक डाक्टर ने मुझे बुलाया और बताया कि बच्ची की हालत बहुत खराब है। उसका हार्ट बुरी तरह से फेल हो चुका है। यह बात मैं गोस्वामी को बता नहीं सकता था। मैंने तुरंत विजेंद्र जी को फोन कर स्थिति बताई और वह अस्पताल पहुंच गए। विजेंद्र जी की चिकित्सकों से बात हुई तो पता चला कि वेंटीलेटर में बच्ची को रखना पड़ेगा। इसकी एक दिन की ही फीस करीब 10 हजार रूपये से अधिक थी। गोस्वामी को यह बात बताई गई तो वह मुझसे बोलने लगा पांडे जी कुछ भी करो यार मेरी बच्ची को बचा लो। उसकी बेवसी के आगे मैं भी बेवस था। विजंेद्र जी ने उसे हिम्मत बंधाई, उन्होंने कहा कि कुछ पैसे का इंतजाम तुम करो कुछ का हम करेंगे। इस बात से गोस्वामी का हौसला बढ़ा और हम उसकी बेटी को वेंटीलेटर में रखने के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए। स्थिति थोड़ी सामान्य हुई। दौड़भाग में ही रात पूरी खत्म हो चुकी थी। दूसरे दिन उठा तो विजेंद्र जी ने बताया कि बच्ची की ब्लड रिपोर्ट आ गई है। उसे बचाना है तो हायर सेंटर ले जाना होगा। मैं विजंेद्र जी पर हंस पड़ा और बोला भाईसाहब वेंटीलटर में रखना तो मुश्किल हो गया आप हायर सेंटर की बात करते हैं। विजेंद्र जी ने गोस्वामी की सबसे अधिक मदद की थी अब वह इंसान भी बिल्कुल असहाय था। गोस्वामी को सबने राय दी की वह अपनी बच्ची को फिर उसी अस्पताल में ले आए जहां से उसे रेफर किया था। अंत में ऐसा ही हुआ। करीब 15 हजार रूपये निजी अस्पताल में लुटवाने के बाद अंजू फिर सरकारी अस्पताल पहुंच चुकी थी। गरीब बाप के पास बेटी की मौत का इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं था। मां को अंजू के ठीक होने की झूठी उम्मीद अब भी थी। मुझे विजेंद्र जी के फोन का इंतजार था। विजेंद्र जी का फोन आ ही गया। गोस्वामी की बेटी नहीं रही। गरीबी उसे निगल गई। इस समय में घर पर बैठकर टीवी देख रहा था। इसमें समाचार चल रहा था कि मुकेश अंबानी जल्द दुनिया के सबसे अमीर आदमी होंगे।

शनिवार, 12 जून 2010

खून से सनी सड़कें

राजीव पांडेय

देश में प्रत्येक दो दिन में मरने वाले तीन लोगों को तो नक्सलियों के खाते में डाल दिया गया है। जबकि उत्तराखंड में सड़क हादसों में ही रोज पांच लोगों की मौत हो रही है। इन्हें किसके खाते में डाला जाएगा। उत्तराखंड में तो सामूहिक मौतों का खेल वर्षों से जारी है। इन मौत या हत्याओं की जिमेदारी कौन लेगा। यह आज तक तय नहीं हो पाया है। हादसों का सफर कई सुहागिनों को हाथों की मेहंदी सूखने से पहले विधवा बना चुका है। कई पिता आज भी अपने कांधे पर बेटे की लाश का दर्द महसूस करते हैं। ऐसी माताओं की संया भी कम नहीं जो अपने लाल के जाने के बाद बेसुध पड़ी हैं। मासूमों की गिनती भी कम नहीं, जिनके माता-पिता छोटे से सफर में निकले थे पर आज तक नहीं लौटे।
उत्तराखंड में शायद ही कोई ऐसी सड़क हो जो खून से न सनी हो। पहाड़ की कई खाइयां हैं जहां से आज भी दर्दनाक चीख पुकार उठती हैं। अलकनंदा और रामगंगा जैसी कई जीवनदायनी नदियां इन मौतों की गवाह हैं। इन नदियों में ही न जाने आज तक कितने यात्री वाहन समा गए हैं। सड़क किनारे बसे गांव वाले आज भी जब किसी दुर्घटना का वृतांत सुनाते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते है। यह वह सवाल हैं जो न कभी विधानसभा में मुददा बने न जनता ने इनको लेकर बवाल काटा।
अब आंकड़ों में मौत का सफर तय करते हैं। अधिक दूर जाने की जरूरत नहीं, २७ मई से अब तक रोज कम से कम पांच आदमी यहां सड़क दुर्घटनाओं में मारे जा रहे हैं। अकेले ३१ मई को ही १२ लोगों को पहाड़ की सड़कें लील गईं। दूर जाएंगे तो मंजर और भी भयावह दिखाई देगा। मई २००५ में अल्मोड़ा के पास हुई एक सड़क दुर्घटना को लोग अभी भूले नहीं हैं। इसमें २९ लोग मारे गए थे। इसमें बड़ी संया में यह युवा थे जो आईटीआई का प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे और आज तक घर नहीं पहुंचे। १७ जुलाई २००८ का दिन चंपावत वालों पर भारी पड़ा। पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही एक बस पर चंपावत के पास पहाड़ ही आ गिरा। इस दुर्घटना में १९ लोग दर्दनाक मौत मरे। १३ अक्तूबर २००८ को देवप्रयाग में लोगो ने मौत का तांडव देखा। एक बस दुर्घटना में २० लोग मौके पर ही मारे गए।
ऐसा नहीं कि इन सड़कों ने केवल अपनों को ही लीला हो। देवभूमि में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी इसका शिकार हुए हैं। ११ अक्तूबर २००७ का दिन विष्णुप्रयाग के लोगों को भुलाए नहीं भूलता। इस दिन उड़ीसा के ४३ तीर्थायात्रियों से भरी एक बस बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही थी। लेकिन विष्णुप्रयाग पहुंचने से पहले ही बस अलकनंदा में समा गई। इसमें ४१ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि भोलेनाथ ने अब तक कैलास मानसरोवर यात्रियों की रक्षा की है। लेकिन धारचूला से आगे मांगती तक का जो सफर है उसमें भोलेनाथ कब तक यात्रियों के साथ रहेंगे कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक हादसा रीठा साहिब को जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ, जब एक ट्रक के खाई में गिर जाने से भी ११ लोगों मारे गए। यह सब तो उदाहरण हैं। विस्तार में तो लाशों का बड़ा ढेर है।
मौत का सफर तय करती इन सड़कों पर चलने वाले लोगों के बारे में कभी किसी ने सोचा हो याद नहीं आता। १९७६ में जरूर इसके लिए एक कमीशन बैठाया गया था। कमीशन ने उत्तराखंड की सड़कों में तकनीकी रूप से सैकड़ों कमियां निकालीं। कमियां आज भी यथावत हैं। लेकिन सड़क हादसों में मरने वाले लोगों की ही तरह इस जांच रिपोर्ट की भी मौत हो गई। इसी वर्ष यूपी केतत्कालीन मुयमंत्री एनडी तिवारी ने मीसा एक्ट लागू कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई। इसका असर भी दिखा और तीन साल तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। लेकिन बिना संसाधनों केलागू किए गए कानून कितने कारगर होते हैं यह हमने दंतेवाड़ा के जंगलों में देख लिया है। इसलिए बेहतर होगा कि सड़कों पर दशकों से जारी इस मौत के सफर पर ब्रेक लगाने के लिए कोई कारगर पहल की जाए।

सोमवार, 10 मई 2010

आरती और सिमरन को न्याय चाहिए


आरती और सिमरन को न्याय चाहिए
आरती का दोषी सुरेंद्र कोली सिमरन का जन्मदाता

राजीव पांडेय
निठारी में नरपिशाचों का शिकार होकर छोटी सी उमर में जान गंवाने वाली आरती के साथ ही सिमरन को भी न्याय चाहिए। इन दोनों के एक ही कड़ी से जुड़े होने के बावजूद इनमें फर्क बस इतना है की निठारी का नरपिशाच सुरेंद्र कोली आरती का गुनहगार है तो सिमरन का जन्मदाता भी। सात साल में ही दुनिया से रुखसत हो चुकी मासूम आरती का मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो करीब इतने ही बरस की सिमरन का फैसला जनता की आदलत में। कोली को १२ मई को सजा सुनाई जानी है। यह तय है कि कोली के अमानवीय कृत्य के लिए न्यायालय उसे जो भी सजा देगा वह कम ही होगी। इसी पटाक्षेप के बाद सिमरन का सवाल उठेगा और तब समाज को यह ध्यान रखना होगा की सिमरन केसाथ कोई अन्याय न हो क्योंकि वह अपने पिता के गुनाह से अंजान है।
अल्मोड़ा के मंगरूखाल गांव में अपने घर के आंगन में आज भी मासूम सिमरन निश्छल और तनावमुक्त होकर घूमती है। उसको आज भी पता नहीं कि जिन हाथों को पकड़कर उसने पहली डग भरी थी वह हाथ उसी की तरह न जाने कितने मासूमों के खून से रंगे थे। वह इससे भी अंजान है कि यदि आपने और हमने उसका साथ नहीं दिया तो आगे की डगर कितनी भयावह हो सकती है। वह तो आज भी अपने पिता के इंतजार में है। सिमरन केअपने व्यक्तिगत जीवन में इन वर्षों में कोई बदलाव नहीं आया। उसकी दिनचर्या आज भी उसी तरह है जैसी निठारी कांड से पहले हुआ करती थी। इस कांड के बाद शुरुआती झंझावतों के बीच कुछ दिन स्कूल छूटा जरूर लेकिन अब वह फिर स्कूल जाने लगी है। इस बीच उसका परिवार पूरी तरह दरक चुका है। उसकी मां शांति केजीवन में आज अपने नाम से मेल खाती कोई चीज नहीं है। चार साल का छोटा भाई अभावों के कारण आए दिन बीमार रहता है। इन दिनों टाइफाइड से ग्रसित है। दादी कुंती को आज भी अपनी कोख पर विश्वास नहीं होता। सुरेंद्र के कृत्य की सजा उसका परिवार भुगत रहा है। करीब १९ मामलों में हत्या और बलात्कार केआरोपी कोली को सजा देना कानून की जिम्मेदारी है। दो मामलों में वह दोषी ठहराया जा चुका है। कई फैसले आने अभी बाकी हैं। अब बात आती है कोली के परिवार जैसे उन सभी परिवारों की जो नाहक सजा काट रहे हैं। जो समाज में केवल इसलिए बहिष्कृत कर दिए गए हैं कि उनके अपनों ने कोई गुनाह किया है। तय किया जाना चाहिए कि कोली और उसके परिवार की ही तरह अपनों के कृत्य का दंश झेल रहे लोगों की जिम्मेदारी कौन लेगा। निर्णय होना चाहिए कि सिमरन और उसकी ही तरह अन्य मासूमों पर उनके बाप की काली छाया कभी नहीं पड़ेगी। ऐसे परिवारों से आने वाले बच्चों को भी बेहतर जिंदगी मिले। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आरती और सिमरन दोनों ही न्याय से वंचित रह जाएंगे। क्योंकि आरती भी सिमरन की ही तरह मासूम थी। इसलिए एक मासूम केसाथ हुए गुनाह कि सजा दूसरे मासूमों को नहीं मिलनी चाहिए। सिमरन को वह सब चीज मिलना चाहिए आरती को जो उसकेमाता-पिता देना चाहते थे बेहतर शिक्षा, बेहतर वातावरण और बेहतर भविष्य। इन पर सिमरन का आज भी उतना ही अधिकार है जितना सुरेंद्र केदोषी होने से पहले था। आरती का फैसला तो अदालत कर चुकी है। उसका गुनहागार दोषी ठहराया जा चुका है। १२ मई को उस नरभक्षी की सजा भी निर्धारित कर दी जाएगी। लेकिन सिमरन का मामला ताउम्र अब आपकी आदलत मेंं चलेगा बस ध्यान रहे कि कोई भी दलील नरपिशाच सुरेंद्र की वजह से इस मासूम के खिलाफ न जाए। यदि ऐसा हुआ तो यह समाज के न्याय पर एक धब्बा होगा।

गुरुवार, 15 अप्रैल 2010

गंगा और खाली गागर

राजीव पांडेय
जिस गंगा की गोद से अभी-अभी करोडों लोग अपने पाप धोकर निकले हैं वहां आज भी प्यास पसरी है; गंगा की जन्मस्थली गंगोत्री गलेश्यिर के ठीक नीचे कई गांव में लोग पानी खरीद कर पी रहे हैं; उखीमठ जैसे कई क्षेत्र हैं जहां लोगों को जलाभिषेक तक के लिए पानी नहीं मिल रहा है; पानी के लिए दर-दर भटक रहे लोग आए दिन जलसंस्थान और जलनिगम से गुहार लगा रहे हैं; उत्तराखंड के पुरूष पानी के लिए धरने-प्रदर्शन और गांधीगिरी तक कर रहे हैं; महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे दिन भर पानी ढो रहे हैं; यही हालात कुमाउं के डीडीहाट, गंगोलीहाट, चंपावत और पिथौरागढ के है; यह स्थिति तब है जब दिल्ली में बैठे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री मिनरल वाटर पीने के बाद देश की 86 प्रतिशत आबादी को शुद्ध पानी उपलब्ध करा देने का दावा कर रहे हैं;
राज्य में लगातार गहरा रहे जल संकट का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि 30 जून तक जलसंस्थान और जलनिगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं; हालांकि अब तक सरकार गरमियों में होने वाले पेजजल संकट की राह तक रही थी; इसी का परिणाम है कि अभी तक इस समस्या से निपटने के लिए हुए इंतजाम सिफर हें; कुमाउं और गढवाल की अधिकांश पेयजल योजनाएं प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं; प्राकृतिक जलस्रोत वनों के अंधाधुंध दोहन के कारण जवाब दे चुके हैं; सबसे अधिक नुकसान चौडी पत्ति वाले पेड काटने के कारण हुआ; जिससे जमीन के भीतर पानी संग्रहित नहीं हो पा रहा है; जिसका परिणाम गरमियों में यह समस्या और विकराल होकर उभर रही है;
आंकड बताते हैं कि 13 जिलों वाले इस राज्य में पौडी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, पिथौराढ, अल्मोडा, रूद्रप्रयाग और चंपावत में करीब 5 लाख की आबादी को पानी के लिए गरमियों में ही नहीं सर्दियों में भी कडी मशक्कत करनी पडती है; आबादी का एक बडा हिस्सा तीन से सात किमी दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर है; पहाड में स्थिति और भी भयावह है; पिथौरागढ में गंगोलीहाट तहसील की बेलपट्टी से लेकर चकराता के उदावा गांव तक लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं; इन गांवों में डायरिया कई बार लोगों को मौत की नींद सुला चुका है लेकिन प्रशासन की नींद अभी तक नहीं टूटी;
अपनों पर सितम तो शासन-प्रशासन की आदत है; अब बारी है देवभूमि में तिर्थ को आने वालों की; चारधाम और कैलास मानसरोवर जैसी महत्वपूर्ण तिर्थयात्राएं हमारे सामने हैं; लेकिन तैयारी के नाम पर आश्वासन और दावो के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है; यात्रामार्ग पर लगी पानी की टंकियां सूखी पडी है; इनमें पानी आए भी तो कहां से; गढवाल मंडल में लगे करीब 4000 हैंडपंपों में से अधिकांश ने हाथ खडे कर दिए हैं; कुछ हैंडपंप पानी के साथ बीमारी भी उडेल रहे हैं;

सोमवार, 12 अप्रैल 2010

चारधाम : अलौकिकता बनी दोहन का कारण

खतरनाक डगर पर है भक्ति भारी
विकास और अत्याधुनिक सुविधाओं की चाह ने हमारे धार्मिक स्थलोंं और पर्यटन क्षेत्रों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। बदरीनाथ, कैलाश मानसरोवर और अमरनाथ जैसी पावन यात्राएं भी इससे अलग नहीं हैं। इस समय जिस वैश्विक तपन से सारी दुनिया खतरे में है उससे चारधाम भी अछूता नहीं हैं। सुविधाओंं केनाम पर इस क्षेत्र मेंं अवैज्ञानिक तरीकों से हो रहे निमार्ण कार्यों ने चारधाम के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
बदरीनाथ आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित १५०० वर्ष पुराना मठ है। १०३०० फीट की ऊंचाई पर स्थित इस धाम से पूरा पर्वतीय समाज भावनात्मक रूप से जुड़ा है। इसके अलावा इस क्षेत्र में पिछली ४५ पीढिय़ोंं से कई परिवारोंं की रोजी-रोटी भी बदरीनाथ के आशीर्वाद से ही चलती है। सातवीं सदी में जब आदि शंकराचार्य ने मठ का निर्माण किया और निर्वाण प्राप्त किया तब से दक्षिण भारत से लेकर गंगा-यमुना तक का हिंदु सनातनी बदरीनाथ में मोक्ष कमाने की मनसा से आता रहा है। इस धार्मिक स्थल के कारण पूरे भारतीय समाज में ही नहीं विदेशों में भी उत्तराखंड की अपनी विशेष प्रतिष्ठïा सदियों से बनी हुई है। इन्हीं स्थलों के कारण हिमालय की गोद मेंं बसी इस भूमि को देवभूमि का दर्जा भी मिला है।
साल में छह महीने तक चलने वाली चारधाम यात्रा २७ अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इस बार भक्तजन १७ अक्तूबर तक बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। करीब दस लाख श्रद्धालु प्रतिवर्ष इस यात्रा के लिए देवभूमि पधारते हैं। तीर्थ के रास्तों में पडऩे वाले हिमशिखरों, पर्वतों, घाटियों और नदियोंं का भी विशेष महत्व है। अलकनंदा, भागीरथी, पिंडर, नंदाकिनी, मंदाकिनी आदि नदियों के मिलाप स्थल इस यात्रा मार्ग पर पांच प्रयागों का निर्माण कर यात्रा को और पवित्र कर श्रद्धालुओं को असीम शांति देते हैं। पांच प्रयागों में देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग और विष्णुप्रयाग इस यात्रा के महत्वपूर्ण बनाते हैं। यात्रा केदौरान आदि बदरी के आसपास स्थित ध्यान बदरी, योग बदरी, भविष्य बदरी और विशाल बदरी की भी अपनी प्रसिद्धि है। गढ़वाल क्षेत्र में यह पंच बदरीनाथ के नाम से विख्यात हैं और यहां पुरुष सूक्त का पाठ किया जाता है। माना जाता है कि पुरुष सूक्त के निर्माता ऋषि नारायण इस आश्रम मेंं रहे थे। यह सारा वातावरण सदियोंं से ऋषियोंं, मनीषियोंं, अध्येताओं, तीर्थयात्रियोंं को न सिर्फ आकर्षित कर रहा है बल्कि उनके अनुभवों को दिव्यता और भव्यता भी प्रदान कर रहा है। पर पिछले कुछ वर्षों मेंं इसकी यही अलौकिकता इसके दोहन का प्रमुख कारण बन गई है।
आज क्षेत्र मेंं विकास केनाम पर भारी-भरकम मशीनीकरण और अनावश्यक मानवीय हस्तक्षेप बढ़ा है। जमीन के कारोबारियों और निजी निवेशकोंं ने पैसा कमाने की चाहत में इन पर्वतों, नदी-घाटियोंं को खोखला करने में कोई कसर नहींं छोड़ी है। इसी का परिणाम है कि वरुणावत जैसे पर्वत रूक-रूक कर ही सही अपना रौद्र रूप दिखाकर भयावह परिणामों का संकेत दे रहे हैं। प्रकृति से अनावश्यक खिलवाड़ का ही नतीजा है कि गढ़वाल हिमालय का गंगोत्री ग्लेशियर प्रतिवर्ष २५ मीटर की रफ्तार से घट रहा है। बदरीनाथ क्षेत्र पहले ही दैविय आपदा और भूकंप की दृष्टिï से देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल किया जा चुका है। सीमा सड़क संगठन, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, रुड़की इंजीनियरिंग और भारतीय अनुसंधान संगठन के साथ ही अन्य संस्थान समय-समय पर इस क्षेत्र का भूगर्भीय अध्ययन करते रहते हैं। इसरो के रिमोट सेंसिग और भू-गर्भ सर्वेक्षण विभाग द्वारा पिछले वर्ष तैयार भूस्खलन हैजर्ड मैपिंग मेंं यात्रा मार्ग पर ४४१.५७ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित है। इसकेअलावा हाल ही मेंं आईआईटी रुड़की द्वारा किए अध्ययन से भी खतरनाक संकेत मिलते हैं। आईआईटी ने ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग तक १३३ किलोमीटर मार्ग का सर्वेक्षण किया इसमें ४० किमी हिस्सा दुर्घटना के लिहाज से बेहत संवेदनशील है। इस ४० किमी के क्षेत्र मेंं कम चौड़ाई वाले तीव्र मोड़ हैं जो पहाड़ोंं पर दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण हैं। इसके अलावा सड़क केकिनारे रेलिंग्स, दिशा चिन्ह, संड़क पर सेंटर लाइन और खतरे केनिशानों तक का अभाव है। यह कमियां यात्रा को और जटिल बनातीं हैं।
यात्रा को सुगम बनाने के लिए सड़क चौड़ा करने का काम शुरू होने के बाद खतरा और बढ़ा है। विस्फोटकों के इस्तेमाल से चट्टïानें कमजोर हुईं हैं। इसकेअलावा जल विद्युत परियोजनाओंं केलिए बन रही सुरंगोंं ने पहले से ही अपरिपक्व पहाड़ों को और नाजुक कर दिया है। चारधाम यात्रा मार्ग की हालत खस्ता है। उत्तराखंड पुलिस ने इस मार्ग पर ३०० से अधिक ऐसे बिंदु चिन्हित किए हैं जो दुर्घटना की दृष्टिï से बेहद संवेदनशील हैं। यह खतरे उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में हैं। हाईवे पर बनीं पुलियाओंं की हालत भी नाजुक है। इसमेंं कई पुलिया तो ऐसी हैं जिन्हें बिल्कुल नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता है इसका प्रस्ताव भी केंद्र सरकार के पास लंबित पड़ा है। आवाजाही तो इनमें चल रही है लेकिन भारी वाहन का वजन सहन अब इनके बस की बात नहीं और कभी भी कोई बढ़ी दुघर्टना घट जाए तो आश्चर्य की बात नहीं होगी। इसी खस्ताहाल मार्ग पर अब तक सैकड़ों यात्री अपने प्राण गंवा चुके हैं। २००८ मेंं ही यहां १३९ लोगोंं की जान गई जबकि १२९ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। २००३-२००४ में इस मार्ग पर ७७ दुर्घटनाएं हुईं। २००४-२००५ मेंं यह संख्या ८५ पर पहुंच गई जबकि २००६-२००७ मेंं यह आंकड़ा १०० के पार चला गया। सराकारी आंकड़ों के मुताबिक इन दुर्घटनाओंं मेंं करीब १००० आदमी मारे गए और २००० गंभीर रूप से घायल हुए। यह केवल यात्रा सीजन का आंकड़ा है। वरन तो पहाड़ पर सड़क दुर्घटना अब आम बात है।
बदरीनाथ धाम केपर्यावरणीय जानकार बताते हैं कि स्कंधपुराण मेंं इस क्षेत्र का वर्णन गंगा मधान क्षेत्र के रूप में किया गया है। हाल केसालोंं मेंं यहां दुर्लभ जड़ी-बुटियों और पेड़ पौधोंं का अस्तित्व था जो अवैज्ञानिक निर्माण की भेट चढ़ गया। यहां की पर्वतमालाएं ग्लोबल वार्मिंग से जुझ रहीं हैं कभी चांदी की तरह चमकने वाले इन पहाड़ों पर कालिख भी दिखने लगी है। पर इसकी तरफ किसी का ध्यान नहींं जाता। सारा ध्यान यात्रियोंं की अधिक आमद और अंधी कमाई पर रहता है। यात्रा पर आने वाले मेहमानों और स्थानीय आबादी की खुशहाली को तपोस्थलोंं से जोडऩे की पहल कहींं नजर नहीं आती। यदि हम अब भी न चेते और भगवान बदरीनाथ ने स्वयं अपना रूप बदल लिया तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

राजीव पाण्डेय, देहरादून
9411348180

मंगलवार, 6 अप्रैल 2010

उनकेचेहरे पर दिखती है वास्तविकता

दशकों से जारी है वन्यजीवों के साथ अस्तित्व की लड़ाई
उत्तराखंड बनने केबाद मारे गए ८०० से अधिक लोग

राजीव पांडेय, देहरादून

बंदूक ल्यौ जसपाल राणा, सिस्त साधी दे
उत्तराखंड में बाघ लाग्यों, बाघ मारि दे
नथ्यूली गले की टोई, सोना का मेडल द्यूलो
बच्यूं रलो जब तक, राणा तैरो नाम ले लो
गढ़वाली लोकगीत केयह बोल उत्तराखंड में वन्यजीवों के आतंक में जी रहे लोगों की पीड़ा बयां करते हैं। एक महिला अतंरराष्टï्रीय शूटर जसपाल राणा से गुहार लगाती है कि वह हिंसक हो चुके इन जानवरों पर निशाना साधे और लोगों को उनके आतंक से मुक्ति दिलाए। इसके एवज में वह राणा को अपनी सोने की नथ और गलोबंद का मैडल देने के साथ ही उनका जीवनभर गुणगान करने का भी वादा करती है। यह गीत ९० के दशक में प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र नेगी ने लिखा था लेकिन इस गीत की प्रासंगिकता अभी खत्म नहीं हुई है।
उत्तराखंड में एक बार फिर वन्यजीवों और मानव के बीच अस्तित्व का संघर्ष छिड़ा हुआ है। सैकड़ों निर्दोष जानवर और मनुष्य एक-दूसरे केहाथों मारे जा चुके हैं, सिलसिला अभी जारी है। पर्यावरण और वन अधिकारी इसे जंगलों में बढ़ रहे मानवीय हस्तक्षेप का परिणाम मानते हैं। उनका कहना है कि अवैध शिकार के कारण जंगलों में खाने के लिए कुछ नहीं बचा इसलिए वन्यजीव भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। वन्यजीव खासकर गुलदारों के आतंक में जी रहे लोगों की व्यथा इससे बिल्कुल अलग है। उनका आरोप है कि सरकारी नीति के केंद्र में मानव नहीं बाघ है। यही कारण है कि एक बाघ का मरना तो राष्टï्रीय-अंतरराष्टï्रीय स्तर पर बड़ी खबर बनती है। इसके विपरीत आदमखोर के हमले में जब कोई मानव मारा जाता है तो जंगलों में बढ़ते मानवीय हस्तक्षेप का हवाला देकर इतिश्री कर दी जाती है। पीडि़त लोगों का मानना है कि मुनष्य को देखकर वन्यजीवों में जो स्वाभाविक डर था वह पार्कों और अभ्यारणों में बढ़ती पर्यटकों की आवाजाही के कारण खत्म हो गया है। इसलिए यह जानवर अब मनुष्य को देखकर भागते या दुबकते नहीं बल्कि हमला करने केलिए दौड़ते हैं। ऐसे में इनका सबसे आसान शिकार होते है महिलाएं और बच्चे।
उत्तराखंड केअस्तित्व में आने के बाद से ही अब तक वन्यजीवों के हमले में ८०० से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ४१३ लोग ऐसे भी हैं जो हिंसक हो चुकेजानवरों के हमले के बाद रोटी खाने केलिए भी दूसरों पर निर्भर हैं। वन्यजीवों में उत्तराखंड के लिए गुलदार सबसे खतरनाक साबित हुए हैं। २१वीं सदी के आगाज केसाथ ही इन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इसी का परिणाम हुआ कि वर्ष २००१ में ३७ लोग गुलदार केहमले में मारे गए। इतना होने पर भी शासन-प्रशासन केवल मुआवजा बांटता रहा और २०१० तक गुलदारों ने विभिन्न हमलों में करीब २५० लोगों को मौत की नींद सुला दिया। जबकि इस बीच बाघ ने नौ लोगों को मारा और करीब २० लोगों को अपाहिज बनाया। पहाड़ों में गुलदार तो मैदानी क्षेत्रों में हाथी निरिही जनता को मौत का तांडव दिखाते रहे। बीते ९ वर्षों में हाथियों ने तराई के इलाके में ७६ लोगों की जान ली है। इसके अलावा बड़ी मात्र में फसल नष्टï करना और घरों पर हमले आज भी आए दिन जारी हैं। यह सरकारी आंकड़े हैं जबकि वास्तविकता इससे भी खतरनाक है। अब यदि वास्तविकता देखनी है तो उन ग्रामीणों के चेहरे देखिए जो आदमखोर हो चुके जानवरों केसाये में जीने के लिए मजबूर हैं।
२१वीं सदी की यह कहानी नई है। इसकेजख्म अभी पूरी तरह भरे नहीं हैं। जबकि उत्तराखंड के लोगों की पीड़ा इससे बहुत पुरानी है। २०वीं सदी में जाएं तो १९७७ से लेकर २००० तक देश में १६०० लोग वन्यजीवों के हमले में मारे गए। इसमें भी उत्तराखंड के लोगों पर सबसे अधिक काल टूटा और ७५० लोग बेवक्त दुनिया से चले गए। १००० लोग घायल हुए जिनके शरीर पर मौत केनिशां आज भी बांकी हैं। करीब ४०० लोग ऐसे हैं जिन्हें उठने और बैठने के लिए भी सहारा चाहिए। इनकी सांसें चल रहीं हैं तो केवल मौत के इंतजार में।
हिंसक हो चुके इन जानवरों से निपटने केलिए सरकार के पास आज भी कोई ठोस नीति नहीं है। उत्तराखंड में आज भी नरभक्षी हो चुके इन जानवरों को मारने या पकडऩे के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं हैं। इस कारण अप्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए जाते हैं। इससे कई बार निर्दोष वन्यजीव मारे जाते हैं और वन विभाग आदमखोर जानवरों को मारने का दावा करता है। आदमखोर जानवरों के हमले में मारे जा चुके या मारे जा रहे लोगों के परिजनों के लिए शासन-प्रशासन के पास बड़े-बड़े तर्क और मामुली सा मुआवजा है। मुआवजे के लिए लोग वर्षों तक भटकते हैं और तर्क उनकी समझ में आते नहीं। तर्क दिया जाता है कि विकास केलिए जंगल काटे जा रहे हैं। बांध बन रहे हैं, उद्योग लग रहे हैं, सड़कें बन रही हैं। यदि यह सब विकास है तो आज भी उत्तराखंड केलोग बिजली संकट से क्यों जूझ रहे हैं? उद्योगों के बावजूद पलायन क्यों बढ़ रहा है? बदहाल सड़कों से अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही गर्भवती मां क्यों दम तोड़ दे रही है? यह कुछ उलझे सवाल हैं जिनके जवाब आज भी उत्तराखंड के लोगों को नहीं मिले हैं।